
दोपहर के सूने मकान में घुंसकर किया था चोरी
आरोपी के कब्जे से दो नग सिलेण्डर 01 खाली 01 भरा कीमती 5000 रूपये की बरामदगी
राजनांदगांव – थाना बसंतपुर में प्रार्थी गोपी पंजवानी पिता स्व0 प्रभात कुमार पंजवानी उम्र 36 वर्ष साकिन दीनदयाल कालोनी राजनांदगांव की रिपोर्ट पर कि उसके घर के कमरा के अंदर रखा एचपी कंपनी का 02 गैस सिलेण्डर जिसमें एक भरा एक खाली को दिनांक 21.02.2023 को सुबह रखा था उसके बाद काम में चला गया शाम को करीब 04ः30 बजे आया तो देखा कि उक्त गैस सिलेण्डर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 454, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर आरोपी जितेन्द्र साहू उर्फ बोरा निवासी शिव नगर राजनांदगांव का फुटेज सिलेण्डर ले जाते मिलने पर पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर पेश करने पर उसके घर से 02 चोरी गये एचपी कंपनी का 01 तथा इंडियन कंपनी का 01 कीमती जुमला 5000 रूपये को जप्ती किया गया। अपराध धारा का पाये जाने से आरोपी जितेन्द्र साहू उर्फ बोरा पिता स्व0 षिव कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी शिव नगर राजनांदगांव को गिरप्तार कर रिमांड में भेजा गया है
वर्तमान में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही कर चोरी गये गैस सिलेण्डर की बरामदगी कर कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र मिश्रा, सउनि डेजलाल मांडले, आरक्षक विभाष राजपूत, प्रवीण मेश्राम, देवेन्द्र पाल, कमल यादव एवं संतोष पोर्ते की सराहनीय योगदान रहा।









































