back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 14 फरवरी से 7 मार्च 2023 तक…


प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर, पेंशनरों का वार्षिक सत्यापन भी

Advertisements

6 मार्च को वार्ड नं. 31,32,35 व 36 में एवं 7 मार्च को
वार्ड नं. 33 व 34 मेे शिविर

राजनांदगांव 3 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 14 फरवरी 2023 से 7 मार्च 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 6 मार्च को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठी नगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन लखोली दुर्गा चौक में एवं 7 मार्च को बैगा पारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पेंशन हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का वार्षिक सत्यापन भी किया जायेगा,

जिसमें पेंशनधारी अपना बैक पास बुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाकर सत्यापन करा सकते है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page