राजनांदगांव : वार्ड नं 43 बसंतपुर में नीलू ने किया बूथ सशक्तिकरण अभियान का शंखनाद: नीलू शर्मा…

प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का पठन

राजनांदगांव – भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर, भाजपा के प्रदेशव्यापी अभियान बूथ सशक्तिकरण के अंतर्गत भजपा दक्षिण मंडल राजनांदगॉव के शक्तिकेन्द्र क्रमांक 10, वार्ड नं. 43 बसंतपुर में बूथ क्रमांक 40. 50 एवं 52 के बूथ शक्तिकरण अभियान का शंखनाद किया गया।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने विस्तारक के रूप में इस आयोजन की अगुवाई करते हुए राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण का सभाजनों के समक्ष सस्वर अनुपठन कर बूथ सशक्तिकरण की इस 10 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा के साथ सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद देवशरण सेन, शक्ति केन्द्र प्रभारी कमल सोनी, शेखर यादव, राजेश यादव, विनोद श्रीरंगे, धरम उके सहित गुलमोहनी यादव, नरबदा यादव, आशा, सविता, बिशो यादव, फुलवती, रानी यादव, जमुना कल्पना श्रीवास्तव, मालती सुशीला सरवरिया, धनई बाई शर्मा, जमुना साहू, विमला यादव,

पदमिनी, संगीता साहू, ममता, सुशीला दीप्ति यादव, फटकन साहू, निशा श्रीवास सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण एवं वार्डवासीगण अधिक संख्या में उपस्थित रहे। इस 10 दिवसीय आयोजन में विस्तारक के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा निर्धारित 24 की गाईडलाईन पर कार्य करते हुए आगामी विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन में बूथ को सशक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें संगठन में परस्पर तालमेल, कार्यकुशलता, सुदृढ़ता लाने पर बल दिया गया है।