
दुर्ग – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, दुर्ग के द्वारा नियमित शासकीय कर्मचारी के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 28.03.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।
इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्त कर सकते हैं।

पदों के नाम
- व्याख्याता
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक
- सहायक शिक्षक वि. प्रयो.
- प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला
- प्रधानपाठक प्राथमिक शाला
- ग्रंथपाल
पदों की संख्या – 89 पद
आवेदन शुल्क
इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ : 07-03-2023
- अंतिम तिथि : 28-03-2023
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग जिला पंचायत के सामने, जी. ई. रोड, दुर्ग 491001 के पते पर निर्धारित तिथि 28-03-2025 शाम 05:00 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्राप्त होना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड रंगीन
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र









































