back to top

राजनांदगांव : झिल्ली पन्नी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने निगम का अभियान जारी…

7 दुकानदारों पर लगाये 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना
7 सौ 50 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त

Advertisements

राजनांदगांव 12 जून। सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर दुकानों से झिल्ली पन्नी जप्त करते हुये अर्थदण्ड भी अधिरोपित कर रही है। इसी कडी मंे तुलसीपुर लालबाग क्षेत्र के 7 दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 7 सौ 50 ग्राम झिल्ली पन्नी जप्त करने की कार्यवाही किये।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जीव जंतुओं को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसी कडी में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये झिल्ली पन्नी जप्ती की जा रही है।


आयुक्त श्री गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर बताया कि जहाॅ प्लास्टिक एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुॅचा रही है वही मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, इसके अलावा झिल्ली पन्नी से कचरा फैलता है और नालियों में भी पालिथीन जाने से नाली जाम हो जाती है जिससे गंदगी फैलती है, इस नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर प्रतिदिन दुकानदारों के उपर कडी कार्यवाही की जा रही हैै।

कार्यवाही की कडी में निगम का स्वास्थ्य अमला तुलसीपुर क्षेत्र के अमर किराना स्टोर से 5 सौ रूपये, रोहित प्रोव्हिजन, संजय किराना व तीरथदास धरमदास किराना से 2-2 सौ रूपये इसी प्रकार लालबाग क्षेत्र के श्याम सुपर बाजार से 3 सौ रूपये, दुध सागर डेयरी व केक एवं कुकिश से 2-2 सौ रूपये इस प्रकार कुल 1 हजार 8 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूलकर 7 सौ 50 ग्राम झिल्ली पन्नी जप्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।


आयुक्त श्री गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ- सफाई रखे, डस्बीन का उपयोग करे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, इसके अलावा सड़े गले खाद्य पदार्थो का उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page