
राजनांदगांव 14 जून। राज्य शासन द्वारा 1 अपै्रल से शिक्षित बेरोजगारों को राशि 2 हजार 5 सौ रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने योजना प्रारंभ की गयी है। योजना के क्रियान्वयन के लिये जिलाधीश श्री डी. सिंह के निर्देश पर ऑनलाईन आवेदन उपरांत सत्यापन के लिये नगर निगम द्वारा 10 कलस्टर स्थल निर्धारित किया गया,
जहॉ शासकीय व्याख्यातों, शिक्षकों एवं कम्प्यूटर आपरेटरों द्वारा आवेदकों की किये गये अपलोट दस्तावेजो का मूल प ्रति से सत्यापन किया जा रहा है। वर्तमान में नगर निगम सभागृृह में निर्धारित कलस्टर सेन्टर में अपलोड दस्तावेंजो का सत्यापन किया जा रहा है।
निगम के कलस्टर सेन्टर का आज आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने निरीक्षण कर अपलोड आवेदन एवं मिल रहे बेरोजगारी भत्ता के संबंध में जानकारी ली। बेरोजगारी भत्ता के संबंध में प्रभारी अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर ने बताया कि अब तक 1200 अपलोड दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है, जिनमें से 1000 युवाओं को नियमानुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा हैै।
आज दिनांक 14 जून को अपलोड 30 आवेदनों के दस्तावेंजो का सत्यापन किया गया है, जिसमें 17 पात्र व 11 अपात्र पाये गये व 2 अनुपस्थित थे। आयुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र बेरोजगार युवक व युवती बेरोजगारी भत्ता से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये, 2 अनुपस्थित युवा से सम्पर्क कर सत्यापन हेतु बुलावे ताकि उन्हें भी बेरोजगारी भत्ता का लाभ मिल सके।
उन्होंने बेरोजगार युवक युवतियों से आवेदन कर शासन की योजना के तहत प्रतिमाह 2 हजार 5 सौ रूपये बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान बेरोजकारी भत्ता योजना के सहायक श्री सुशील वर्मा तथा व्याख्याता, शिक्षक व कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।









































