back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया दीदी बर्तन बैक का उद्घाटन…

पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक के उपयोग कम करने शासन का अनुठा प्रयोग- हेमा देशमुख

Advertisements

राजनांदगांव 21 जून। पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने शासन द्वारा नगरीय निकायों में दीदी बर्तन बैक की स्थापना किये जाने दिशा निर्देश जारी किया गया था, जारी निर्देशानुसार दीदी बर्तन बैक स्थापित करने नगर निगम द्वारा कार्यवाही की गयी और आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमख ने निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 4 स्थानों पर बर्तन बैक संचालित करने दीदी बर्तन बैक का उद्घाटन किया।

उद्घाटन अवसर पर आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी,सतीश मसीह, भागचंद साहू, विनय झा, श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार,श्रीमती बैना बाई टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।


उद्घाटन अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करना शहरी प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसी कडी में पर्यावरण समस्याओं के निराकरण हेतु शासन ने एक अनूठा प्रयोग कर दीदी बर्तन बैक स्थापित करने की पहल की। उन्होंने कहा कि बैक अब महज रूपयों पैसो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम भी बन रहा है,

इसका उदाहरण बर्तन बैक की स्थापना है। चुकि छोटे छोटे मांगलिक कार्यो में प्लास्टिक एवं थर्माकोल के बर्तन का उपयोग किया जाता है, जिससे पयार्वण को नुकसान होता है, नुकसान से बचने दीदी बर्तन बैक की स्थापना की जा रही है।

उन्होने कहा कि निगम सीमाक्षेत्र में 4 स्थानों जमातपारा, मोतीपुर, गौरी नगर एवं चिखली में महिला स्व सहायता समूह द्वारा बर्तन बैक का संचालन किया जायेगा, जहॉ जरूरतमंदों को विभिन्न आयोजनों के लिये बाजार मूल्य से कम कीमत पर बर्तन उपलब्ध कराया जायेगा। बर्तन बैक संचालित करने से महिला समूह स्वावलंबी बन आय अर्जित करेंगे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग कम करने व प्रतिबंधित करने शासन मंशानुरूप दीदी बर्तन बैक की स्थापना किया जा रहा है। बर्तन बैक पर्यावरण को संरक्षित करने मददगार होगा, क्योकि लोगों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के लिये प्लास्टिक एवं थर्माकोल के बर्तन क्रय किया जाता है, उसके स्थान पर अब वे कम कीमत में बर्तन किराये पर लेंगे।

उन्होनंे कहा कि प्रारंभिक तौर पर शहर में 4 स्थानों पर दीदी बर्तन बैंक संचालित करने जमात पारा के गौरीमाता स्व सहायता समूह को, मोतीपुर के गंगा महिला स्व सहायता समूह को, गौरी नगर के आस्था स्व सहायता समूह को एवं चिखली की दीदी स्व सहायता समूह को बर्तन उपलब्ध कराया गया है, जिनके द्वारा शासन नियमानुसार जरूरतमंदों को बर्तन किराये पर दिया जायेगा। इस अवसर पर सिटी मिशन प्रबंधक श्री राम कुमार कश्यप, पीआईयू श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू सहित निगम का अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page