राजनांदगांव 27 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में 28 जून 2023 को अपरान्ह 2 बजे शहीद श्री विनोद चौबे मेमोरियल सभागार डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत महाविद्यालय एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिले से सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने कहा गया है। स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संस्था में पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए संस्था द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।









































