मोहला : आधार पंजीयन सेवा सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान, बस स्टैंड के सामने प्रारंभ…

 मोहला 6 जुलाई 2023। मोहला विकासखंड के अंतर्गत नागरिकों का आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट करने का कार्य सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान, बस स्टैंड के सामने शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थान की कमी और लोगों की भीड़ और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान, बस स्टैंड के सामने में यह सेवा शुरू किया जा रहा है।

नागरिकों की सुविधाएं के लिए टोकन वितरण का कार्य सुबह 8 बजे से 10  तक किया जाएगा। नागरिकों से अपील किया गया है कि वे बस स्टैंड के सामने, दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर नवीन आधार पंजीयन व आधार अपडेशन का कार्य करा सकते हैं।