VISION TIMES : प्री. बी. एड. एवं प्री. डी. एल. एड. मॉडल उत्तर जारी,दावा-आपत्ति 12 जुलाई तक…

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 17 जून 2023 को प्री. बी. एड. एवं प्री. डी. एल. एड. प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन दो – पालियों में किया गया ।

प्रथम पाली में प्री. बी. एड. की परीक्षा पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री. डी.एल.एड. परीक्षा अपरान्ह 2:00 से 4:15 बजे तक आयोजित की गई ।

उपरोक्त प्रवेश परीक्षाओं के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर दिनांक 09-07-2023 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।

अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा- आपत्ति 12-07-2023, रात्रि 11.59 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

परीक्षा तिथि 17-06-2023

मॉडल उत्तर जारी होने की तिथि 09.07.2023

दावा-आपत्ति करने की अंतिम तिथि 12-07-2023, रात्रि 11.59 बजे तक