back to top

छत्तीसगढ़ी भाषा में काम काज किए जाने हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न…

मोहला 13 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ी राजभाषा में काम काज किए जाने हेतु आज जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत मोहला के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव श्री अनिल कुमार भतपहरी ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों और साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा की अपनी विशिष्ट पहचान और समृद्ध संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा बहुत ही सुरीली और आवाज मीठी है। छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध संस्कृति है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सभी शासकीय विभागों में छत्तीसगढ़ी भाषा में कामकाज कर लोगों के साथ सहजता से व्यवहार करने पर सभी काम कुशलता से होगा।
संचालक छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग श्री विवेक आचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाषा को समृद्ध करने का काम शासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबकी प्रयास से छत्तीसगढ़ी भाषा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।


कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा बहुत ही सहज और सरल है।  छत्तीसगढ़ी भाषा में काम काज किए जाने से हम जनता के और अधिक नजदीक पहुंच सकते हैं। छत्तीसगढ़ी राजभाषा में कामकाज होने से जनता जो उम्मीद लेकर आते हैं। उनका काम और आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम हम सबको मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी लोक पर्व  और तीज त्योहारों को मना कर छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बना सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page