back to top

नव मतदाताओं का युवा मोर्चा ने अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान,प्रदेश एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देश पर उत्तर एवं दक्षिण मंडल ने किया कार्यक्रम…

राजनांदगाँव। प्रदेश एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देशानुसार युवा मोर्चा उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय कॉलेज में नव मतदाताओं का अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया। भाजयुमो जिला प्रभारी आकाश ठाकुर, सह प्रभारी विक्की सोनी, दुर्गेश साहू एवं संदीप साहू की उपस्थिति मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नव मतदाताओं का सम्मान कर उन्हे पहले मतदान करने बधाई प्रेषित की। प्रभारी आकाश ठाकुर सहित सहप्रभारी ने नवमतदाताओं से आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

Advertisements


मंडल अध्यक्षद्वय प्रखर श्रीवास्तव एवं सज्जन सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देश पर नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत सभी मंडलो मे युवा मोर्चा के द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है। सभी नव मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हे पहले मतदान के लिये युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ना सिर्फ बधाई देंगे बल्कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को मजबूत करने चलाए जा रहे योजनाओं की भी जानकारी देंगे। प्रखर एवं सज्जन ने बताया कि राज्य की कोंग्रस सरकार ने जिस तरह युवाओ से झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त कर युवाओं के साथ छलावा किया है उसकी भी जानकारी नवमतदाताओं को देकर उनसे आगामी विधानसभा एवं लोकसभा मे भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील कार्यक्रम के माध्यम से की जा रही है।


कार्यक्रम मे मुख्य रुप से जिला भाजयुमो प्रभारी आकाश ठाकुर, सह प्रभारी विक्की सोनी, संदीप साहू, दुर्गेश साहू, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया, जिला भाजयुमो मंत्री शिवम यादव, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, कमलेश प्रजापति, महामंत्री आशीष जैन, प्रहलाद सिन्हा, आदित्य परात, नितेश नायक, हिमांशु सोनवानी, आशू डहरिया, चिन्टू सोनकर, अमितेष झा, जैकी सोनकर, करण बग्गा, विकास साहू, रोहित सिन्हा, आशीष सिन्हा, ट्विंकल कमे, लीलावती, नरेंद्र यादव, प्रज्ज्वल गुप्ता, आशीष सोरी, अभिषेक सोरी, अविनाश वैष्णव, राकेश साहू, मोरध्वज, चंद्रप्रकाश, गौरव, अविरल मिश्रा सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page