back to top

राजनांदगांव : मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 21 अगस्त से किया जाएगा टीकाकरण…


राजनांदगांव 11 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 21 अगस्त 2023 से खसरा, रूबेला, निमोनिया, डिफ्थेरिया, काली खांसी, पोलियो, टेटनस सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों को चिन्हांकित किया जा रहा है। अभियान के तहत टीकाकरण का कार्य तीन महीने तक चलेगा।

Advertisements

अभियान का पहला चरण 21 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक एवं दूसरा चरण 20 सितंबर से 26 सितंबर 2023 तक तथा तीसरा चरण 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जाएगा। इंद्रधनुष अभियान के लिए यू-विन (विनिंग ओवर इम्यूनाइजेशन) पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका उपयोग आईएमआई 5.0 के लिए सभी डेटा रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग के लिए किया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड ने बताया कि आईएमआई 5.0 किसी भी बच्चे या मां को टीकाकरण से वंचित न छोडऩे का सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। साथ ही माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए हेड काउंटिंग और घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण भी किया गया है। उन्होंने नागरिकों से टीकाकरण अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तुलावी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने कहा हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page