back to top

राजनांदगाँव : प्रदेश में गोबर खाद से बने वर्मी कम्पोस्ट बेचने के मुद्दे को लेकर जिले के भाजपा किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया…

राजनांदगाँव – प्रदेश में अमानक खाद गोबर से बने वर्मी कम्पोस्ट बेचने के मुद्दे को लेकर राजनांदगांव जिले के भाजपा किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय  का घेराव किया। धरना प्रदर्शन की अगुवाई सांसद संतोष पाण्डे ने की है ।धरना के बाद रैली के रूप में निकले भाजपाईयों को पुलिस ने कलेक्टोरेट के पहले ही बैरिकेट लगाकर रोक दिया इस दौरान भाजपाईयों तथा पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी देखने को मिली है।

Advertisements


राजनांदगाँव जिले मे कचरा तथा मिट्‌टी मिले अमानक खाद वर्मी कम्पोस्ट बेचने का आरोप लगाते भाजपा किसान मोर्चा ने ईमाम चौक के पास धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद संतोष पाण्डे प्रदेशभाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख कोमल सिह राजपूत सहित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे ।इस मौके पर भाजपा वक्ताओ ने धरने को सम्बोधित किया और प्रदेश की काग्रेस सारकार पर किसानो को कम्पोस गोबर खाद जबरदस्ती थमाने का आरोप लगाया ।

इस मौके परा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि प्रदेश की सरकार मे छग मे हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है ।प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने का ढिठोरा पीट रही है जबकि किसानो को लूट रही है ।जिसके विरोध मे भाजपा पूरे प्रदेश मे आन्दोलन कर रही है उन्होने प्रदेश सरकार पर 229 करोड का वर्मा कम्पोस्ट खाद मे गडबडी करने का आरोप लगाया है ।

इसके बाद भाजपाई ने रैली के रूप में कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव करने निकले। पुलिस ने कलेक्टोरेट कार्यालय के पहले हि ठा प्यारेलाल स्कूल के समीप बैरिकेट लगा लिए थे और पुलिस जवान तैनात किए हुए थे । पुलिस ने भाजपाईयो को ठाकुर प्यारे लाल स्कूल के पास हि रोक दिया  हालाकि भाजपाई आगे बढ़ने प्रयास करते रहे। इस दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी भी होती रही।

मौके पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। अपने सौपे ज्ञापन मे भाजपा ने कहा है कि राजनांदगांव जिले,के किसानों को मिट्‌टी तथा कचरा मिला अमानक गोबर, खाद दबावपूर्वक बेचा जा रहा है। यह अवैधानिक तथा अमानवीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमानक गोबर खाद बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाने की मांग की है

Advertisements

You cannot copy content of this page