back to top

राजनांदगांव : नगर निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ…

राजनंादगांव 24 अगस्त। जिलाधीश श्री डी.सिंह द्वारा आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदाताओं को जागरूक करने शपथ लेने के निर्देश दिये गये थे, निर्देश के अनुक्रम में आज कार्यपालन अभियता श्री यू.के.रामटेके ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।

Advertisements

इस अवसर पर शपथ ली गयी कि हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग,

जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निगम में आयोजित मताधिकार शपथ कार्यक्रम में सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, प्र. सचिव श्री चन्द्रिका प्रसाद सिन्हा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारी व कर्मचारी ने शपथ ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page