back to top

रायपुर: कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में महापौर हेमा देशमुख हुई शामिल…

रायपुर। राजनांदगांव जिले से एकमात्र कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की सदस्य महापौर हेमा देशमुख आज रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित बैठक में शिरकत की। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की दोपहर 1 बजे राजीव भवन में बैठक आयोजित किया गया।

Advertisements

यह बैठक घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस बैठक में घोषणा पत्र को लेकर रणनीति बनी। विधानसभा चुनाव के लिए जनता से 31 अगस्त तक सुझाव मांगे गए है। बता दें कि जनता के मन की बात जानने के लिए कांग्रेस ने ई-मेल में सुझाव मांगे हैं।

ऐसे सुझाव जो पार्टी को पसंद आएंगे, उन्हें वे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने ई-मेल आईडी जारी की है, जिस पर लोग अपने सुझाव भेज सकेंगे। इस दौरान रायपुर राजीव भवन में चुनाव घोषणा पत्र समिति की मीटिंग में चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ,

कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे , मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री उमेश पटेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन के साथ मीटिंग हुई जिसमें महापौर हेमा सुदेश देशमुख शामिल हुई।

Advertisements

You cannot copy content of this page