राजनांदगांव : दो सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – बीते दिनों दो सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा पुलिस चौकी चिकली के अंतर्गत दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था।

अंतर राज्जीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए राजनंदगांव पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों राजनांदगांव शहर के चिखली क्षेंत्रान्तर्गत दो सूने मकान में घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि शहर के दीनदयाल नगर क्षेत्र सहित दो सुने मकान में वारदात को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवरातो की चोरी की थी। मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई।

इस दौरान लगभग ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम दुर्ग और नागपुर की ओर रवाना की गई। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी शेखर गायकवाड एवं संदीप टेमरे, राजेश मर्सकोले को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर संदेहियो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना संदीप टेमरे है जिसने वर्धा, नागपुर, यवतमाल, अकोला, परभणी, अमरावती जिलो में चोरी करने के प्रयास एवं चोरी करना कबूल किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी संदीप टेमरे एवं शेखर गायकवाड़ इससे पूर्व में जेल जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने लगभग 5 लख रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद करते घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब तक किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।