राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव, 03 सितंबर। बिना किसी अधिकार के अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को लालबाग एवं डोंगरगांव पुलिस ने दबोचा है। लालबाग थाना प्रभारी संतोष भूआर्य ने बताया कि ग्राम फरहद मोड़ पर आरोपी जितेन्द्र विश्वकर्मा पिता कामता विश्वकर्मा (22) निवासी लखोली को पकड़ा गया।

आरोपी के पास से 19 पौव्वा देशी शराब 1520 रुपए की एवं बिक्री रकम 120 रुपए जप्त किये गये। इसी तरह डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में नगर के प्रवेश द्वार पीपल पेड़ के पास ग्राम गुण्डरदेही में आरोपी विजय कुमार को हिरासत में लेकर 23 पौव्वा देशी प्लेन शराब जप्त की गयी। शराब की कीमत 2020 रुपए तथा बिक्री रकम 160 रुपए को भी पुलिस ने जप्त किया।