back to top

राजनंदगांव : विधानसभा चुनाव में मताधिकार के प्रयोग से रमन सिंह के कार्यालय में जनता जड़ेगी ताला-कांग्रेस दल प्रवक्ता…

भाजपा पार्षद दल शासकीय कार्यालय में जनता के मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में बाधा डालने का प्रयास न करे-ऋषि शास्त्री

Advertisements

राजनंदगांव:- नगर निगम के पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने भाजपा पार्षद दल द्वारा किए जा रहे लगातार प्रदर्शनों को शासकीय कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अपना बयान जारी किया है कि नगर निगम एक शासकीय कार्यालय है जहां जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर के प्रशासनिक कार्य किए जाते हैं पिछले 4 वर्षों में नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य किये है और इस बात का प्रमाण कोरोना कल में भी सब ने यह देखा है कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की सेवा में अपने प्राण तक निछावर किये है।


सफाई व्यवस्था और पेयजल की पूर्ति में भी इन चार वर्षो में नगर निगम के कार्यों से प्रदेश में ही नहीं देश में भी राजनंदगांव का नाम कायम हुआ है,सड़क-बिजली-पानी के अलावा भी सरकार द्वारा निर्धारित हर वह सुविधा जो जनता से जुड़ी हुई है जैसे कि पेंशन योजना,बेरोजगारी भत्ता, आवास योजना, मोबाइल मेडिकल यूनिट,छत्तीसगढ़ मितान योजना,राजीव युवा मितान क्लब,स्वालंभन योजनाए,राशन कार्ड, जैसी तमाम अनगिनत योजनाओं का संचालन भी नगर निगम से हो रहा है साथ ही इन सभी योजनाओं का बराबर लाभ जनता तक पहुचाने का कार्य बखूबी किया जाता आया है।


विगत कुछ दिनों से भाजपा पार्षद दल नगर निगम कार्यालय के भीतर धरना देना एवं ताला लगा देने जैसे अवैधानिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं जो की न्याय संगत नहीं है जबकि शासकीय कार्यालय में इस तरीके का कार्य करके मूलभूत सुविधा पर संचालित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करना भी माना जा सकता हैं जिससे यह भी स्पष्ट होता है या तो स्वयं के स्वार्थ सिद्ध करने में भाजपा पार्षदों की भूमिका नजर आती दिख रही है या फिर मुद्दा विहीन हो चुकी भाजपा बेवजह सुर्खियों में आने के लिए इस तरीके का कदम उठा रहे हैं।


बता दे कि नगर निगम राजनांदगांव के कार्यों से जनता सीधे तौर से जुड़ी चुकी है इस बात से भयभीत भाजपा पार्षदो के आला नेता के मन मे खलबली मच रही है फलतः आला नेता को खुश करने मात्र भाजपा पार्षद की टुकड़ी एकत्रित होकर फोटो खिंचवाने का काम कर रहे हैं।


जनता का सहयोग यहां भी इस लिए नही मिल पा रहा है क्योंकि भाजपा की नौटंकी केंद्र में जनता देख रही है और 15 वर्षो तक यहां भी देख चुकी है, भाजपा पार्षद दल यह जान ले कि देश में पसरी महंगाई,बेरोजगारी,गरीबी को लेकर के कांग्रेस ही जनता के साथ खड़ी नजर आरही है।


वर्तमान में छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के साथ न्याय दिलाने का काम कर रही है, विलुप्त हो रही संस्कृति परम्परा को भी उभारने का काम हो रहा है साथ ही हर क्षेत्र में जनता के जेब में पैसे पहुचाने और बचाने का भी काम कांग्रेस सरकार ही कर रही है।
राजनांदगांव की जनता ने भी इन 4 वर्षों में रमन सिंह के आयने के पीछे का चेहरा पहचान लिया है सत्ता जाने के बाद से यहां के भाजपा के विधायक ने जो सौतेला व्यवहार जनता से किया है

वह किसी से अनभिज्ञ नहीं है,रमन सिंह ने 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ही स्थानीय जनता से साथ जोड़ रखा था और जैसे ही सत्ता बदली तो यहां के विधायक भी जनता को अनदेखा कर दूरी बनाये बैठे है, अब चुनाव दूर नही है आने वाले चुनाव में जनता अपने मताधिकार के प्रयोग से विधायक के कार्यालय में जरूर ताला जड़ने का काम करने को तैयार है।

Advertisements

You cannot copy content of this page