
महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जताया आभार
राजनांदगांव 12 सितम्बर। मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने नगरीय निकाय अंतर्गत मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदीयों के मानदेय में वृद्धि करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मिशन क्लीन सिटी योजनांतर्गत विभिन्न नगरीय निकायों में घर घर कचरा संग्रहण कर कचरा पृथककरण का कार्य स्वच्छता दीदीयों के द्वारा किया जाता है, जिसके बदले उन्हें 6 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था। स्वच्छता दीदीयों के कार्य को देखते हुये उनके प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुये प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने उनके मानदेय में 12 सौ रूपये की वृद्धिकर 7 हजार 2 सौ रूपये कर दिये है।जिनके लिये 1 वर्ष के मानदेय कुल 79 करोड 76 लाख 44 हजार 8 सौ रूपये की स्वीकृति भी प्रदान किये है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि कर्मचारी कल्याण के तहत पूर्व माह में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जहॉ एक ओर लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई, वही दूसरी ओर 37000 संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि तथा दैनिक वेतन भोगी के वेतन में 4000 रुपए मासिक वृद्धि कर उन्होंने इस महंगाई में आर्थिक राहत देने का कार्य किया है।
इसी प्रकार वेतनमान, गृह भाडा भत्ता सहित अन्य भत्तों मे भी उन्होंने वृद्धि दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित जैसे किसान, बेरोजगार युवा के हित को ध्यान में रखने के साथ साथ मुख्यमंत्री जी ने कर्मचारी हित को भी ध्यान में रखकर कार्य किया है। उन्होने कहा कि आज के इस महंगाई में कर्मचारियों को राहत देने का कार्य करना मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है, इसके लिये मैं उनका पुनः हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅ।









































