राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विकासखंड में विभिन्न ग्रामों में निर्माण के लिए 72 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में विभिन्न ग्रामों में निर्माण के लिए 72 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements

इसके अंतर्गत ग्राम गिधवा, राका, मनकी, सहसपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50-6.50 लाख रूपए, ग्राम आरबीरा, पारागांवकला, कुरेझर, रामजीटोला, सलटिकरी, गातापार में सीसी रोड निर्माण के लिए 2.60-2.60 लाख रूपए, ग्राम कन्हारगांव, पलान्दूर, बिजनापुर में सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20-5.20 लाख रूपए, ग्राम देवकट्टा, सहसपुर में मंच निर्माण के लिए 3-3 लाख रूपए एवं ग्राम मडिय़ान में व्यावसायिक परिसर निर्माण के लिए 9.92 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।