राजनांदगांव : प्रेम विवाह पश्चात् आए दिन आपसी विवाद गला घोटकर पत्नी की हत्या,पति गिरफ्तार…

राजनांदगांव /डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने के पश्चात शहर आकर एक किराये के मकान में रह रहे युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घर में गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मृत मिलने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच पश्चात पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 28 सितंबर को प्रार्थी खेलचंद गजभिये पिता स्व. जेठूराम गजभिये 40 साल निवासी केशर नगर वार्ड नं. 31 ने थाना हाजिर आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि इसका चाचा- ससुर का लड़का अश्विन मेश्राम, जो अपनी पत्नी रोशनी मेश्राम के साथ 3 माह पूर्व राजनांदगांव आकर शुभम यादव निवासी मठपारा के घर में किराये में रह रहा था। दोनों पति-पत्नी सोनी डेयरी कमल टॉकिज के पास राजनांदगांव में काम करते थे। दोनों डेढ़ वर्ष पूर्व लव मैरिज किए थे।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस सूत्रों अनुसार अश्विन मेश्राम ने 28 सितंबर को लगभग 8 बजे सूचक की पत्नी रजू गजनिये के मोबाइल में फोन कर बताया कि रोशना मेश्राम फासी लगा ली है, तब इसकी पत्नी, रंजू यादव मठपारा शुभम यादव के घर जाकर देखी तो घर का दरवाजा की सिटकनी लगी थी, तब प्रार्थी ने अश्विन मेश्राम को फोन कर पूछने पर अपनी पत्नी रोशनी मेश्राम को मारकर जमीन में लेटाकर अपने गांव खतिया जिला गोदिया महाराष्ट्र भागकर आ जाना बताया। रिपोर्ट पर मर्ग धारा 174 जाफी कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। मर्ग जाव पर प्रथम दृष्टया धारा 302 भादवि का घटित होना पाए जाने से मृतिका के पति आरोपी अश्विन मेश्राम के खिलाफ धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आए दिन आपसी विवाद होता था

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतिका पूर्व से विवाहित थी. इस बात को वह अपने पति से छिपाकर रखी थी। यह बात आरोपी पति को पता चलने पर आए दिन उनके बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रमन साहू उप निरीक्षक पुष्पराज साहू सहायक उपनिरीक्षक उदय सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक हरणलाल जगजीत, महिला आरक्षक रेणुका राजपूत एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।