
राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकासखंड डोंगरगढ़ एवं छुरिया के ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 43 लाख 89 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम गाजमर्रा में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम अण्डी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम चैतूखपरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम बल्देवटोला में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए एवं ग्राम मुसराकला में अटल समरसता भवन निर्माण के लिए 19 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी तरह छुरिया विकासखंड के ग्राम बापूटोला में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम भण्डारी भरदा में गली कांक्रीटीकरण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए एवं ग्राम खुर्सीटिकुल में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।









































