राजनांदगांव : राजस्व विभाग की समीक्षा में राजस्व उप निरीक्षकों एवं सहायक राजस्व निरीक्षकांे कोअक्टूबर अंत तक 30 प्रतिशत वसूली का मिला लक्ष्य…

राजनांदगांव 5 अक्टूबर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर आज उप आयुक्त श्री मोबिन अली ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर माह अक्टूबर के अंत तक 30 प्रतिशत वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


उपायुक्त श्री अली ने राजस्व वसूली के संबंध में वार्ड वार वसूली एवं डिमाण्ड की जानकारी लेकर वर्तमान डिमांड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कुल बकाया, मकानों की संख्या, नये मकानों की संख्या, खाली भूखण्ड के आधार पर तैयार डिमाण्ड के अनुसार वसूली करे।

उन्होंने माह में कम वसूली पर सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों एवं सभी राजस्व उप निरीक्षकों से इस माह अक्टूबर के अंत तक इस वर्ष के निर्धारित लक्ष्य में से 30 प्रतिशत राजस्व वसूली करने निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र के आवासीय एवं व्यवसायिक प्रापर्टी की जॉच कर वसूली करना सुनिश्चित करे, ताकि सम्पत्तिकर में वृद्धि हो सके।

उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों के वसूली की प्रतिदिन जानकारी लेवे एवं स्वयं वार्डो में जाकर वसूली करे।
उपायुक्त श्री अली ने दुकान किराया, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना दुकान किराया,अटल आवास योजना के किराये की वसूली की जानकारी लेकर नियमित वसूली के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि, जिन दुकानों के आबंटन उपरांत अनुबंध नही हुआ है, उसका अनुबंध करायें एवं अनुबंध उपरांत किराया वसूली करना सुनिश्चित करें तथा लंबे समय से बकाया दुकानदारों से सम्पर्क कर किराया वसूली करने कहा। उन्होंने निगम के पुराने एवं जर्जर शापिंग काम्पलेक्श की सूची तैयार करने के निर्देश दिये, ताकि उसका मरम्मत या निर्माण कर पुनः नीलामि या आबंटन किया जा सके, जिससे निगम की आय में वृद्धि हो सके। बैठक में सभी राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।