
राजनांदगांव 5 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा शासन स्वीकृति अनुसार वार्डो में रोड, नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, खेल मैदान, मंच आदि निर्माण कार्य कराये जा रहे है।
इसी कडी में वार्ड नं. 3 मोतीपुर क्षेत्र मंे महापौर निधि अंतर्गत 4-4 लाख रूपये की लागत से अण्डर ब्रिज के पास एवं गणेश पारा में सामुदायिक भवन विस्तार किया जाना है। भवन विस्तार के लिये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्डवासियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, संतोष पिल्ले, गणेश पवार, तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे, बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री शिवम गढपायले, संघ रत्न महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती नैना रंगारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
वार्ड के हरिशंकर मेश्राम, प्रीतेश कामड़े, स्वर्णराज रामटेके, गौतम बंसोड, सुधा गेडाम, ममता खोब्रागढ़े तथा राजा देवांगन, अरूण साहू, छगन देवांगन,विरेन्द्र साहू, संजू वर्मा, रितेश पाल, प्रदीप देवांगन ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
स्वागत के बाद अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन विस्तार कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
महापौर हेमा देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि वार्डवासियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराया जाता है, विभिन्न वार्डो में मांग अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा, अधोसंरचना मद, राज्य प्रवर्तित योजना के अलावा अन्य मदो से सामुदायिक भवन मंच, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब व चौक चौराहो का सौदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है,
इसी कडी में मोतीपुर वासियों की मांग पर सामुदायिक भवन विस्तार के लिये भूिम पूजन किया गया। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। भवन बनने से वार्डो में होने वाले विभिन्न आयोजनों में सुविधा होगी। वार्डवासियो की मांग अनुसार इसी प्रकार विकास कार्य कराये जायेगे। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू, सहित वार्डवासी उपस्थित थे।









































