राजनांदगांव : श्रीराम कालोनी में सीमंेट कांक्र्रिटिंग रोड एवं ममता नगर में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण के लिये महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 5 अक्टूबर। शहर विकास की कडी में वार्ड नं. 7 राम नगर श्रीराम कालोनी में महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से सीमेन्ट कांक्रिटिंग रोड एवं वार्ड नं. 18 ममता नगर गली नं. 2 में मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटिंग रोड तथा गली नं. 4 में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 17.84 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण के लिये दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा

सुदेश देशमुख ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 7 के पार्षद श्री मधुकर वंजारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 18 के पार्षद श्री संतोष पिल्ले, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार, पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड वासियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि राज्य शासन द्वारा द्वारा शहर में मूलभूत सुविधा रोड, नाली के लिये राशि उपलब्ध कराये थे, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में श्रीराम कालोनी एवं ममता नगर में सीमेन्ट रोड तथा नाली का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्य हो जाने से क्षेत्रवासियों केा आवागमन तथा पानी निकासी में सुविधा होगी, इसी प्रकार विकास कार्य वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे। इस अवसर उप अभियंता श्री डागेश्वर कर्ष व श्री अनूप पाण्डे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।