
अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी बैंक में लाइन : सहकारी बैंक मेढा (डोंगरगढ़) के नए एटीएम का नवाज भाई ने किया उद्घाटन, मिनटों में पैसे निकाल पाएंगे किसान..
राजनांदगांव /डोंगरगढ के मेढा में जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव द्वारा किसानों की तकलीफों को देखते हुए नया एटीएम लगाया गया है। मेढा जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव से जुड़े सभी किसानों को अपने बैंक से राशि आहरण करने में बहुत ही दिक्कत्तों का सामना करना पड़ता था।
जब भी किसानों को सरकार की योजनाओं से जुड़ी राशि या उनके खुद की जमा की हुई राशि को आहरण करना होता था, तो उन्हें सुबह से शाम तक घंटों लाइन में लगकर अपना पैसा मिलता था। किसानों की इसी तकलीफ़ को प्रदेश सरकार ने समझा और जिला सहकारी बैंक समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज भाई के प्रयासों से नया एटीएम लगाया गया, जिसका आज उद्घाटन किया गया।
एटीएम उद्घाटन से किसानों के चेहरे में खुशी झलक रही है।
ज्ञात हो कि नवाज भाई के बैंक प्रशासक बनने के उपरांत एटीएम संख्या शाखा मूढ़ीपार बिरकोना बुंदेली नगर डोंगरगढ़ कृषि कवर्धा मेढा कुकदुर नवीन एटीएम नगर राजनांदगांव , रामपुर ठाठापुर, रणवीरपुर, एवम खड़ौदा प्राप्त हो गए हैं तकनीकी कार्य उपरांत अतिशीघ्र कृषक सुविधा हेतु समर्पित कर दिया जाएगा एटीएम स्थापना में राजनांदगांव प्रदेश में प्रथम स्थान पर है जिला सहकारी बैंक के लगभग 4 लाख खाताधारक है
लगभग 1 लाख खाताधारकों के द्वारा एटीएम कार्ड धारण किया गया है सामान्य दिवसों में ढाई करोड़ का लेनदेन प्रतिदिवस की औसत दर से कृषकों द्वारा किया जाता है धान खरीदी दिवसों में यह आंकड़ा प्रति दिन 5 करोड़ पहुंच जाता है एटीएम कार्ड लगातार वितरण किया जा रहा है एटीएम कार्ड धारक कृष्को में वृद्धि के एवम वित्तीय साक्षरता के प्रयास अनवरत जारी है आज मेढा शाखा एटीएम कृषक,
खाताधारकों एवम लोक सुविधा के लिए लोकार्पण नवाज भाई के द्वारा कर दिया गया है l इस अवसर पर नवाज भाई के साथ नरेंद्र वर्मा दशरथ ठाकुर प्रमोद वैष्णव माधो देवदास प्रीति वैष्णव मदन साहू, दीपक कायरकर शाखा प्रबंधक योगेंद्र शर्मा,बैंक के सभी कर्मचारी एवं मेढा के ग्रामवासी एवं अधिक संख्या में किसान मौजूद थे l









































