back to top

छुईखदान : एंबुलेंस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म…

छुईखदान — प्रसव पीड़ा में परेशान महिला को आपातकाल स्थिति में छुईखदान डायल-112 के पुलिसकर्मी ने मानवीय पहल करते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा एवं बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिला केसीजी द्वारा जिला केसीजी में संचालित

Advertisements

डायल-112 वाहन सेवा के लिए सभी जरूरतमंद आम जनता को आपातकाल स्थिति में प्राथमिकता से सेवा देने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके तारतम्य में 9 अक्टूबर को सुबह छुईखदान डायल – 112 को ग्राम कुलीकसा से महिला संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ, जिस पर डायल-112 के कर्मचारियों द्वारा इवेंट पर ग्राम कुलीकसा जाकर इवेंट अनुसार गर्भवती महिला हीराबाई पति मनीष 30 वर्ष को उनके परिजन के साथ छुईखदान अस्पताल जाने निकले थे कि रास्ते में अचानक महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गया।

परिजन एवं मितानिनों की मदद से प्रसव

जिस पर अस्पताल दूर होने व आपातकालीन परिस्थिति होने से डायल 112 के कर्मचारियों ने सूझबूझ से बीच रास्ते में वाहन को रोककर परिजनों एवं मितानिनों की मदद से गर्भवती महिला का 112 वाहन अंदर ही प्रसव कराया। महिला द्वारा लड़की बच्चे को सुरक्षित जन्म दिया गया। तत्पश्चात दोनों जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल छुईखदान ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। डायल-112 पुलिस कर्मचारियों की सूझबूझ भरी मानवीय पहल से परिजनों में खुशी का माहौल है। उक्त कार्रवाई में डायल-112 के आरक्षक लोकसिंह कंवर, रमेश जंघेल, चालक कोमल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page