राजनांदगांव : कल रात में निकाले 67 बेनर पोस्टर, आज हटाये 85 बेनर पोस्टर…

विधानसभा निर्वाचन 2023 संपत्ति विरूपण

राजनांदगांव 10 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा निर्वाचन 2023 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात आदर्श आचार सहिता क्रियाशील होते ही कलेक्टर श्री डी.ंिसंह के निर्देश पर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में संपत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है और शासकीय एवं निजी संपत्तियों पर लगे बेनर पोस्टर कल से ही हटाया जा रहा है। अब तक 600 से अधिक छोटे बड़े बेनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गयी।


संपत्ति विरूपण के कार्यवाही के संबंध में आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रह है।

प्रथम दिवस 9 अक्टूबर 2023 को दिन में 460 छोटे बड़े बोर्ड हटाये गये और रात्रि मे भी टीम ने कार्यवाही कर 67 बेनर पोस्टर हटाये, जिसमें 42 पोस्टर, 18 बैनर एवं अन्य 7 इस प्रकार कुल 67 बोर्ड रात्रि में निकाले गये। इसी प्रकार आज प्रातः से निकालने की कार्यवाही में टीम ने 85 छोटे बड़े बोर्ड हटाये, जिसमें 58 पोस्टर, 19 बेनर एवं अन्य 8 शामिल है।

इसके अलावा वॉल पेंटिंग मिटाने की कार्यवाही भी की जा रही है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि गठित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत राजनांदगांव विधानसभा कं्र. 75 के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी,

सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करेंगे तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करेंगे।