back to top

राजनांदगांव : आर.के.नगर टंकी एवं बसंतपुर हास्पिटल परिसर नया टंकी से आज शाम पेयजल आपूर्ति विलंब से…

राजनांदगांव 11 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 43 कौरिन भाठा, बग्गा पेट्रोलप पंप के पास कल दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को इंटर कनेक्शन किया जाना है। जिसके कारण आर.के. नगर टंकी (क्षमता 16 लाख लीटर) एवं बसंतपुर हास्पिटल परिसर नया टंकी (क्षमता 17.50 लाख लीटर) से दिनांक 12 अक्टूबर 2023 की शाम पेयजल सप्लाई विलंब से होने की संभावना है, दिनांक 13 अक्टूबर 2023 की सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements


प्रभावित क्षेत्रः- आर.के.नगर टंकी (क्षमता 16 लाख लीटर)- आर.के. नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्क्र्रिट हाउस, सृष्टि कालोनी, कंुज विहार कालोनी, गायत्री कालोनी, जल तरंग कालोनी, हाउंिसंग बोर्ड कालोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी-सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मी नगर, जीवन-ए कालोनी, गांधी नगर, चंद्रा कालोनी एवं आशा नगर।


बसंतपुर हास्पिटल परिसर नया टंकी (क्षमता 17.50 लाख लीटर)- बसंतपुर, क्लब चौक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा, हास्पिटल कालोनी, शिव नगर।
उक्त क्षेत्र में दिनांक कल दिनाक 12 अक्टूबर की शाम पेयजल सप्लाई विलंब से होने की संभावना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page