
विधानसभा निर्वाचन 2023 संपत्ति विरूपण
राजनांदगांव 11 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा निर्वाचन 2023 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात आदर्श आचार सहिता क्रियाशील होते ही कलेक्टर श्री डी.ंिसंह के निर्देश पर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में संपत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है और शासकीय एवं निजी संपत्तियों पर लगे बेनर पोस्टर लगातार हटाया जा रहा है
अब तक दिन एवं रात्र में लगभग 1 हजार छोटे बड़े बेनर पोस्टर निगम की टीम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गयी। संपत्ति विरूपण के कार्यवाही के संबंध में आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रह है। प्रथम दिवस 9 अक्टूबर 2023 से सम्पत्ति विरूपण कार्यवाही टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर दिनांक 11 अक्टूबर 2023 तक लगभग 1 हजार छोटे बड़े बोर्ड हटाने के अलावा वॉल पेंटिंग मिटाने की कार्यवाही की गयी।
आयुक्त श्री गुप्ता सहित टीम के नोडल अधिकारी श्री यू.के.रामटेके सहायक नोडल अधिकारी श्री कामना सिंह यादव की उपस्थिति में सुबह से टीम बेनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की, जिसके तहत 90 वॉल रायटिंग मिटाने के साथ साथ 175 पोस्टर, 40 बेनर हटाने की कार्यवाही की गयी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि गठित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत राजनांदगांव विधानसभा कं्र. 75 के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी, सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करने तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर रहे है।









































