मोहला : 624 अधिकारियों को दिया गया विधिवत प्रशिक्षण…

विधानसभा आम निर्वाचन 2023

Advertisements

– कलेक्टर ने किया मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण

– मतदान दलों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

       मोहला 13 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा में दिया गया।

यहां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 624 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने प्रशिक्षण केन्द्र पहुंच कर मतदान दलों को दियें जा रहें प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदान दलों से कहा कि, दिये जा रहें प्रशिक्षण को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से लें।

उन्होनें कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी तरह के गतिविधियों का गंभीरतापूर्वक संचालन किया जाना आवश्यक हैं। उन्होनें कहा एक छोटी सी चूक से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकता है। इस बात को ध्यान में रखते मास्टर ट्रेनरों के द्वारा बताई जा रही निर्देशों को गंभीरतापूर्वक सुने और प्रायोगिक तौर पर ईवीएम का संचालन कर देखें।  

      मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को ईवीएम मशीन, वी वी पैड के संचालन की जानकारी दी गई। मतदान दलों को मतदान दिवस के अवसर पर कियें जाने वाले सभी प्रकार के कार्यों, बरती जाने वाली सावधानियो एवं सतर्कता की जानकारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कंट्रोल यूनिट के संचालन, बैलेट यूनिट के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों को भरने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों वास्तविक मतदान के पूर्व मॉकपोल करने ईवीएम एवं वी वी पैट चालू एवं बंद करने, मशीनों को लॉक करने इत्यादि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों को बताया गया कि किस तरह से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाना है। सभी मतदान दलों को प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन दिवस पर सुचारू रूप से मशीनों का संचालित करने निर्देशित किया गया है। इस दौरान मतदान दल प्रशिक्षण प्रभारी श्री हेमंत ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के के बंजारे सहित सभी मतदान दल उपस्थित थे।