back to top

डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: युवक की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, एक की हालत गंभीर…

डोंगरगढ़ – जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन चौक के पास आज सुबह लगभग 7:30 बजे गुरुवार लगभग 20-25 बाइक में सवार युवक डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन चौक पर इडली खाने दुकान पर पहुंचे जिसमे एक युवक का पास में खड़े युवक से वाद विवाद हो गया झगड़ा इतना ज्यादा हो गया कि एक युवक ने हत्या के घटना को अंजाम दे दिया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रेलवे चौक के पास अक्षय कुमार और उसके दोस्त खड़े थे वही लगभग 20 से 25 युवक बाइक में नाश्ता करके पहुंचे और किसी बाद पर आपस में झगड़ा हो गया

जिससे एक युवक ने धारदार हथियार से अक्षय कुमार पर वर कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। और एक युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है युवक को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए बाइक सहित एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page