मोहला : इंडियन नेशनल कांग्रेस से हरिचंद ठाकुर का नामांकन निरस्त…

विधानसभा आम निर्वाचन 2023

Advertisements

– नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई

      मोहला 21 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला-मानपुर के अंतर्गत अभ्यर्थियों के द्वारा दाखिल किया गया नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद की उपस्थिती में रिटर्निग ऑफिसर श्री हेमेन्द्र भुआर्य द्वारा किया गया। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में एक अभ्यर्थी इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री हरिचंद ठाकुर का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया है।


      शेष सभी दस अभ्यर्थी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री इंन्द्रशाह मंडावी, भारतीय जनता पार्टी से श्री संजीव शाह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री नागेश पुराम, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री राजेन्द्र कुमार उसारे, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से श्री सिया राम नुरेटी,

हमर राज पार्टी से श्री युवराज नेताम, फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से श्री हेम लाल दर्रो, निर्दलीय से श्री बीरेन्द्र कुमार मसिया, निर्दलीय से श्री ब्रम्हा राम मंडावी, निर्दलीय से श्री राम फल पाटिल, द्वारा दाखिल किया गया नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किया गया है।