राजनांदगांव : तीन दिवसीय मोहारा मेला के लिये निगम आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व…

राजनांदगांव 23 नवम्बर। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे मोहारा मेला का आयोजन 26,27 व 28 नवम्बर को किया जा रहा है। मोहारा मेला स्थल का गत दिनों निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने निरीक्षण किया और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा मोहारा मेला स्थल में नगर निगम द्वारा आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने व अन्य कार्योे के निष्पादन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की शिप्ट में ड्यूटी लगायी।


आयुक्त श्री गुप्ता ने निगम के अधिकारियों से कहा कि नदी के किनारे बेरिकेटिंग के अलावा बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था तीनों दिन सुचारू रूप से सम्पादित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की शिप्ट में ड्यूटी भी लगायी हैै,

जिसमें मोहारा मेला के नोडल अधिकारी प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव मो. नं. 94252 40491 को बनाया गया है और मेला के सम्पूर्ण व्यवस्था प्रभारी प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम मो.नं. 83190 70267 का दायित्व सौपा गया है। साथ ही प्र.सहायक अभियंता सुश्री पिंकी खाती मो.नं. 70000 35484 एवं उप अभियंता श्री दीपक माहला मो.नं. 96913 91911 को सहायक प्रभारी तथा उप अभियंता श्री

डागेश्वर कर्ष मो.नं. 83495 05814, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर मो.नं. 99938 42086 व लाईनमेन श्री किशन गावरे मो. नं. 88896 53352 को सहायक बनाया गया है। उपरोक्त अधिकारी अपने सहियोगियों के साथ पर्याप्त पेयजल एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार बेरिकेटिंग तथा मेले में दुकानों की व्यवस्था के अलावा मेला स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था संबंधी दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि मोहारा मेला स्थल पर सम्पर्ण सफाई व्यवस्था का प्रभारी प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा मो. नं. 79996 98498 को, सहायक प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव मो.नं. 70006 70033 को एवं सहयोगी का प्र. स्वच्छता निरीक्षक श्री भूषण मेश्राम मो.नं. 75874 93435 को दायित्व सौपा गया है।

साथ ही पेयजल व्यवस्था का प्रभारी सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 को दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा 26,27 व 28 नवम्बर तीनों दिन दो शिप्ट में व्यवस्था में सहयोगी का दायित्व उप अभियंतागण, सहायक ग्रेड-3 व सहायक राजस्व निरीक्षकों को सौपा गया है।