
जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले में लुकाछिपी खेल रहीं दो चचेरी बहनें फ्रीजर में फंस गईं। इस दौरान जब वे बाहर नहीं निकल सकीं तो सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दोनों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जब तक परिजनों को दोनों के बारे में पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि दोनों लड़कियां 10 साल की पायल और 11 साल की रितिका की मौत हो गई है।









































