
राजनांदगांव – विश्व बंधुत्व के प्रणेता मानवीय एकता के महान संदेश वाहक और सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु — गुरुनानक देव की जयंति को राजनांदगांव जिले के सिक्ख समुदाय प्रकाश पर्व के रुप मे 27 नवम्बर को श्रध्दा भक्ति के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा इसके लिए सिक्ख समुदाय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और गुरुद्वारे को आकर्षक रुप दिया गया है वही रंग बिरंगो लाईट से सजाया गया है
और प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाल कर गुरु नानक देव के संदेश को जन जन तक पहुचाया जा रहा है । इसी कडी मे गुरुनानक देव के जयांति के पूर्व राजनांदगांव शहर के सिक्ख सामुदाय ने 25 नवम्बर शनिवार को पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई ।
शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया इस दौरान समाज के लोग सबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे गुरु सिंग सभा के ज्वाईन सेक्रेटरी गुरुदीप सिंह बग्गा ने प्रकाश पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शोभायात्रा के लिए भव्य रथ तैयार किया गया है जो कि रथ को स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है
।

शोभायात्रा गुरुव्दारे से शुरु होकर मानव मंदिर चौक सिनेमा लाईन कामठी लाईन रामाधीन मार्ग जी ई रोड से गुजरते हुए वापस गुरुव्दारे पहुचकर समाप्त हुई ।शौभायात्रा के दौरान भव्य रथ मे गुरु ग्रंथ साहेब को विराजित किए गये थे ।शोभायात्रा का कौमी एकता का मिशाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न वर्गो ने स्वागत किया है ।
सिक्ख धर्म की परंपरानुरूप पंच प्यारे शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। पंच प्यारों के पीछे सिख समाज के लोग गुरुनानक देव के उपदेश गीत गाते चल रहे थे।









































