back to top

मोहला : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कचरा प्रबंधन के लिए नागरिकों को किया गया प्रेरित…

       मोहला 12 दिसंबर 2023। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संकल्प यात्रा के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ड्राइव महिला समूहों के माध्यम से ग्राम पंचायत गौलीटोला, बिहरीकला, गोपलिनचुआ में कचरा प्रबंधन पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियवंदा रामटेके ने जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में चल रहे स्वच्छता अभियान का मुआयाना किया। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण जनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि ग्राम वासियों को खुद स्वच्छ रहने और अपने आसपास वह स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। स्वच्छ वातावरण से होने वाले फायदे से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व समूहों से DOF प्लस मॉडल बनाने के संबंध चर्चा किया जा रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page