back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में विकसित भारत अभियान 2047 के अंतर्गत आयोजन…

दुर्ग, दिनांक 12 दिसंबर 2023 को भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नवीन योजना विकसित भारत 2047 तक के अंतर्गत आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार मौर्य तथा तकनीकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. शशिकांत ताम्रकार द्वारा विकसित भारत 2047 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एवं निर्देश विद्यार्थियों को प्रदान करते हुए आगामी 25 दिसंबर तक देश के युवा विद्यार्थियों से मांगे गए महत्वपूर्ण अभिनव सुझाव, 

जिनके आधार पर भारत को स्वतंत्रता की 100 वीं वर्षगांठ तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में परिणीत किया जा सके, माय गवर्नमेंट डॉट इन पर साझा करने हेतु प्रेरित किया। 
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा विकसित भारत 2047 तक निर्माण हेतु अभिनव सुझाव सरकार से साझा करने हेतु पोर्टल से संबंधित जानकारी एवं नियमावली से विद्यार्थियों को अवगत कराया साथ ही जिम्मेदार भारतीय नागरिक एवं युवा होने के दायित्व के निर्वहन हेतु उन्हें प्रेरित किया। 

समस्त विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण हेतु अभिनव सुझाव तैयार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण डॉ मुकेश राय, श्रुति राव आदि के साथ बड़़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. रोहित कुमार वर्मा, डॉ. चांदनी अफसाना, श्री जयंत बारिक का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
Advertisements

You cannot copy content of this page