back to top

राजनांदगांव : 18 एवं 19 दिसम्बर को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 15 दिसम्बर। राज्य शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18 दिसम्बर दिन सोमवार को गुरूघासी दास जयंती एवं 19 दिसम्बर दिन मंगलवार को संत तारण तरण जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे।

Advertisements

महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।

उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण रखे।

Advertisements

You cannot copy content of this page