back to top

राजनांदगांव:चिखली वार्ड में व्याप्त समस्याओ की शिकायत लेकर महापौर के घर पहुॅचे वार्डवासी…

सड़क, नाली, बिजली एवं आवारा पशुओं की समस्या से त्रस्त जनता ने महापौर को अपनी पीड़ा बताई

Advertisements

तीन दिन में समाधान नहीं तो धरना-आंदोलन की चेतावनी, महापौर ने दिया त्वरित निराकरण का निर्देश

महापौर की समझाइश के बाद संतुष्ट हुए वार्डवासी, आंदोलन को किया स्थगित

राजनांदगांव। शहर के चिखली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 4, 5 एवं 6 के रहवासियों ने अपने वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की शिकायत करते हुए आज महापौर के घर पहुॅचकर उनसे मुलाकात की।

वार्ड के रहवासी सुबह-सुबह एकजुट होकर महापौर मधुसूदन यादव के मोतीपुर स्थित निज निवास पहुंचे और अपनी पीड़ा उनके सामने रखी।

वार्डवासियांे के इस प्रतिनिधिमंडल में शेखर ठाकुर, ललित नायडू, उमाशंकर साहू, अभिषेक दुबे, निन्नावे जीे की अनुगवाई में वार्डवासियों ने महापौर के हाथों में अपना आवेदन सौंपते हुए वार्ड की समस्याएॅ बताई।

उन्होंने महापौर को बताया कि वार्ड की कई मुख्य सड़कों का निर्माण सालों से अधूरा पड़ा है। इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गढ्ढंे बन गये हैं जो सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम पहले धीमी गति से चल रहा था, जो अब बंद हो गया है, जिससे आवागमन बाधित रहता है।

वार्डवासियों ने बताया कि नाली, बिजली और मवेशी भी उनकी मुसीबत का कारण बने हुए हैं। लोगों ने बताया कि महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे गंदगी, दुर्गन्ध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम के समय प्रायः स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं, पूरा वार्ड अंधेरे में डूब जाता है, जिससे असमाजिक तत्वों एवं चोरों का डर बना रहता है।

वहीं सड़कों पर लावारिस घूम रहे गौवंश के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को अवगत कराया कि तीन दिन के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करकेे शासन-प्रशासन का ध्यानाकृष्ट करने को विवश होंगे।

मामले की गंभीरता को समझते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने तत्काल आयुक्त नगर निगम सहित प्रशासनिक अमले को अपने घर पर बुलवाकर, वार्डवासियों की मौजूदगी में निगम के अधिकारियों से विचार विमर्श के उपरान्त, समस्याओं के त्वरित निदान हेतु स्थल निरीक्षण एवं यथोचित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

महापौर ने वार्डवासियों को भी समस्या निवारण का आश्वासन दिया और फिलहाल आंदोलन स्थगित करके शासन प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की समझाइश दी। महापौर के त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट होकर वार्डवासियों ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित रखने की बात पर सहमति व्यक्त की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page