back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती पर आयोजन…

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में गुरु घासीदास जी की 227वीं जयंती के उपलक्ष में विशेष व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशेष व्याख्यान में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा गुरु घासीदास जी के जीवन चरित्र तथा मानव समाज को उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक विश्लेषण किया गया। गुरु घासीदास जी के मुख्य संदेश समानता, सत्य, सेवा, करूणा, चौतन्य, प्रेम, संयम, शील, चरित्र आदि को वक्ता ने अपने व्याख्यान में वर्णित किया। 

तत्पश्चात उक्त अवसर पर ‘‘गुरु घासीदास जी का समाज को योगदान‘‘ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संकायों के प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के महान विभूति एवं संत गुरु घासीदास बाबा के प्रति युवा विद्यार्थियों में समझ एवं जागरूकता का विकास करना रहा। 

ताकि विद्यार्थी अपने जीवन में उनके मानवतावादी संदेशों को चरितार्थ करते हुए समाज कल्याण में अपना योगदान दें। आयोजन में प्राध्यापकगण श्रीमती हेमलता चंद्राकार, दुर्गा श्रीवास्तव, डॉ. निहारिका परिहार, डॉ. माया सोनकर, अखिलेश सेन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम से बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page