back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े- अभिषेक गुप्ता…

आयुक्त ने ली सामुदायिक संगठकों की बैठक

Advertisements

राजनांदगांव 20 दिसम्बर। प. दिनदयाल अन्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सामुदायिक संगठकों की नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज अपने कक्ष में बैठक लेकर प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेने प्रात्साहित करने के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि अगले महीने शहर में आने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाना है, इसी कडी में वेंडरो को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से भी अधिक से अधिक जोडना है, इसके लिये तैयारी करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की सामुदायिक संगठकों से जानकारी ली। उन्होंने अब तक कितने वेंडरों को लाभ प्राप्त हुआ है, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ देना है।

योजना के तहत वेंडरों को तीन चरणों में ऋण देने का प्रावधान है। ऋण के प्रथम चरण में 10 हजार रूपये जिसे एक वर्ष में वापस करने के उपरांत दुसरे चरण में 20 हजार रूपये, इसके वापसी उपरांत तीसरे चरण में 50 हजार रूपये ऋण वापस करने का प्रावधान है, जो वेंडर निर्धारित किश्तों में ऋण वापस कर देता है तो उन्हें ब्याज में छुट मिलती है, छुट की राशि वेंडर के खाते में शासन द्वारा जमा की जाती है।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि अगले महीने शहर में आने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ वेंडरों को देना है, इस संबंध में सभी सामुदायिक संगठक कार्यवाही कर वेंडरों को योजना की जानकारी देवे और अधिक से अधिक लोगों को जोड़े,

ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सभी 7 कैम्पों में नये वेंडरों को लाभानवित किया जा सके तथा भारत सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं के हित में चलाये जा रहे योजना का लाभ अधिक से अधिक वेंडरों को मिल सके। बैठक में एनयुएलएम के नोडल अधिकारी श्री अशोक देवांगन, सामुदायिक संगठक श्री एस.के.झा, श्रीमती रिजवाना सैफी, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती थिरेश्वरी कचलामें, श्रीमती मंजू क्षत्रीय एवं राजेश मानिकपुरी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page