राजनांदगांव : मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजकों का किया गया सम्मान…

राजनांदगांव। मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन राजनांदगांव द्वारा विगत दिनों 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक तुलसी विहार टर्फ बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें पंचोली ब्रदर्स विजेता और शर्मा ब्रदर्स उपविजेता रही थी।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में सम्मिलित टीमों के अलावा आयोजन को सफल बनाने वाले टीम ओनर गौरव पंचोली पंचोली ब्रदर्स, शर्मा योद्धास प्रशांत शर्मा, परशुराम हिटर्स जितेन्द्र शर्मा, बालाजी सुपर किंग मनीष शर्मा, पुरोहित रायल संतोष पुरोहित, शक्ति टाईटन्स अभिषेक जोशी के अलावा प्रथम बार आयोजित की गई इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करने वाले सक्रिय सहयोगी लक्की शर्मा,

वैदिक पुरोहित, ईशान शर्मा, मोहित शर्मा, प्रणव शर्मा, कपिल शर्मा, विनायक शर्मा को भी इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। वहीं आयोजन को सफल बनाने वाले सहयोगी डा. मिथलेश शर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, जुगल किशोर हट्टिका, मौसमी शर्मा, ममता शर्मा को भी सम्मानित किया गया।