राजनांदगांव : नव वर्ष के पहले शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन के संबंध में व्यापारियों की ली गई बैठक…

राजनांदगांव – नव वर्ष 2024 के पहले पुलिस कन्ट्रोल रूम के जनसंवाद कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारु संचालन के संबंध में व्यापारियों की ली गई बैठक।

संस्थानों/दुकानों में लगे सी.सी. टी. व्ही कैमरा को दुरुस्त कर लेवें और सभी अपने दुकानों में सी. सी. टी. व्ही केमरा आवश्यक रूप से लगायें जिससे अपराधियों में पहचान उजागर हो सके।

ट्राफिक के भीड़-भाड़ जगहों को चिन्हानकित कर पार्किंग से निजात पाने के लिए संयुक्त टीम का गठन किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों को ग्रेथ एनालिजट का उपयोग कर जांच करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने वालों को यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी। व्यापारियों के अत्यधिक तेज आवाज में चलाने वाले ही जे के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए संचालकों को कम आवाज में संचालित करने संबंध में चर्चा की गई।