back to top

राजनांदगांव : रामोत्सव पर महापौर निवास कार्यालय में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ…

राजनांदगांव 22 जनवरी। अयोध्या में आज 22 जनवरी को आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के कोने कोने में रामोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कडी में आज रामाधीन मार्ग स्थित महापौर निवास कार्यालय में रामोत्सव मनाया गया।

Advertisements

जिसके तहत् हनुमान चालीसा का पाठ कर रामस्तुति की गई।
धार्मिक आयोजन के प्रारंभ मे महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहपरिवार भगवान रामचन्द्र जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किये।

पूजा पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रामस्तुति किये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए कहा कि, आज इस पावन दिवस पर पुरा देश राममय हो गया है। लोग चाहे वो बडे हो बुढे हो बच्चे हो महिला व पुरूष हो सप्ताह भर से पूरे उत्साह के साथ प्रभु रामचन्द्र जी की पूजा अर्चना कर रहे है।

उन्होने कहा कि, जहॉ एक ओर प्रातः हर गली मोहल्ले से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। वही बाईक रैली, भगवान रामचन्द्र जी की शोभायात्रा निकालने के साथ-साथ रामचरित पर भजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आज इस पुनित अवसर पर महापौर निवास कार्यालय में भी हनुमान चालीसा पढकर रामस्तुति की जा रही है। मै उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देती हॅू। धार्मिक आयोजन में पूर्व मंत्री श्री धनेश पटिला, पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया व श्री सुदेश देशमुख सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थें।

Advertisements

You cannot copy content of this page