back to top

राजनांदगांव : प्राथमिक शाला कन्हारपुरी एवं ऊर्जा पार्क में ‘‘ अभिव्यक्ति ’’ कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक…

रक्षा टीम राजनांदगांव पुलिस द्वारा शास. कन्या प्राथमिक शाला कन्हारपुरी एवं ऊर्जा पार्क में ‘‘ अभिव्यक्ति ’’ कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूक

Advertisements

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सोनिया उके के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत दिनांक 23.01.24 को रक्षाटीम स्टॉफ प्र.आर.पूरन लाल,

म.आर.रीनू मेश्राम व महिला प्रकोष्ठ स्टाफ प्र.आर. अंजू सिंह के द्वारा शास.प्राथमिक शाला कन्हारपुरी में पहुंच कर स्कूली छात्राओं एवं टीचरों की उपस्थिति में सभी छात्रों को उनकी सुरक्षा व अधिकार से संबधित कानूनो ज्ञान जैसे पॉक्सो एक्ट, गड टच बेड टच, नशे से दुर रहने, सायबर सुरक्षा यातायात नियमों, सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों, लैंगिक समानता,

ऑनलाईन ओटीपी को किसी से शेयर नही करने एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव कॉलेज के छात्राओं को ऊर्जा पार्क में पॉक्सो एक्ट, सायबर सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला अपराधों, सोशल मीडिया व ‘‘अभिव्यक्ति ऐप“ के बारे विस्तृत जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page