
राजनंादगांव 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं वीर शहीदो की स्मृति मे नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद श्री शिव वर्मा व उपायुक्त श्री मोबिन अली की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शासन से प्राप्त निर्देश पर 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर निगम पदाधिकारियों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजली सभा में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव महापौर परिषद् के सचिव श्री संजीव मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।









































