राजनांदगांव : केंद्रीय अंतरिम बजट आम जनता, युवाओं व महिलाओ के लिए लाभदायी- खेमचंद वर्मा…

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद वर्मा (बंटी) ने कहा ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय अंतरिम बजट को आम जनता, युवाओं व महिलाओ के लिए लाभदायी बताया है।


श्री वर्मा ने आगे कहा कि शिक्षा व रोजगार के लिए किये गए प्रावधान नये मेडिकल कॉलेज एम्स, आई आई टी, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित रोजगार के लिए विशेष पैकेज को महत्वपूर्ण बताया है। निश्चित ही केंद्र सरकार के दूरगामी उद्देश्यों को पूर्ण करने वाले ये भावी निर्णय देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।