
0 घोषणा पत्र का वादा पूरा करे भाजपा सरकार
राजनांदगांव । उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने आवेदन करने वाली हर महिला को महतारी वंदन योजना का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद नियम और शर्तेा में उलझाया जा रहा है। यह प्रदेश की महिलाओं के साथ वादा खिलाफी जैसा है।
ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिलाओं की आयु सीमा 21 वर्ष कर दी गई है। यह भी उन महिलाओं के साथ छल है, जिनकी 18 वर्ष की निर्धारित आयु में विवाह हुआ है।
ऐसे महिलाएं योजना से वंचित हो रही है। सरकार इसमें संशोधन कर 18 वर्ष से ही महिलाओं को योजना का लाभ देने की जरुरत है। ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि विधवा,परित्यक्ता,तलाक शुदा हर महिला को योजना लाभ मिले। नियम शर्तेा का हवाला देकर फार्म निरसत नहीं किया जाना चाहिए। पहले हर महिला को लाभ देने का वादा और अब नियम शर्ते लागू करना सीधे तौर पर महिलाओं के भावना से खिलवाड़ हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष अली ने कहा कि आवेदन के लिए कुछ जटिल शर्तें भी रखी गई है। जिसमें भी सरलीकरण करने की जरुरत है। ताकि हितग्राहियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं कुछ जरुरी दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में आवेदन फार्म को निरस्त करने जैसी कार्रवाई भी नहीं किया जाए।









































